बैंक ऑफ़ इंडिया के अलावा एक प्राइवेट और एक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी सेविंग डिपॉजिट के ब्याज दरों (Savings Deposit Rates) में बदलाव का ऐलान किया है। नई दरें इसी सप्ताह लागू हो चुके हैं। सभी बैंक समय-समय पर एफडी और सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विकसित करने की सलाह दी जाती है।
बैंक ऑफ़ इंडिया ने डॉमेस्टिक रूपी/एनआरओ/ एनआरआई सेविंग डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 1 मई 2026 से लागू किए हैं। बदलाव के बाद एक लाख रुपये तक की राशि पर 2.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 50 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर 2.50% और 50 करोड़ रूपये से अधिक और 250 करोड़ रुपये के अमाउंट पर 2.60% ब्याज ऑफर कर रहा है।
BOI सेविंग्स डिपॉजिट की नई ब्याज दरें जानें
- 250 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक- 2.75%
- 500 करोड़ रुपये से अधिक और 1000 करोड़ रुपये तक- 3%
- 1000 करोड़ रूपये से अधिक और 1500 करोड़ रुपये तक- 3.15%
- 1500 करोड़ रुपये से अधिक और 2000 करोड़ रुपये तक- 3.30%
- 2000 करोड़ रुपये से अधिक और 2500 करोड़ रुपये तक- 4.75%
- 2500 करोड़ रुपये से अधिक- 5.50%
बंधन बैंक सेविंग्स डिपॉजिट नई ब्याज दरें
प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक में भी फिक्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। एक लाख रुपये तक के बैलेंस 2.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर भी 2.70% ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर 6.50%, 10 लाख रुपये से अधिक और 50 लाख रुपये तक 5.35% और 50 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक 5.5% ब्याज बैंक दे रहा है। 50 करोड़ रुपये से अधिक और 250 रुपये के बैलेंस के लिए ब्याज दरें 6% हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ब्याज दरें
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी सेविंग्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 1 मई से 2026 से ही लागू की हैं। एक लाख रुपये तक के बैलेंस स्लैब पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 5 करोड़ रुपये से अधिक और 25 करोड़ रुपये से तक के बैलेंस मिल रहा है, दरें 7.60% है। 10 लाख रूपये से अधिक और 25 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 6.50%, 25 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7.50% ब्याज बैंक दे रहा है।






