Hindi News

24 महीने के FD पर मिलेगा 7.95% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 2 मई से नए रेट लागू

Published:
मई में एक और बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त रिटर्न भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर ग्राहकों को मिलता इंटरेस्ट मिलेगा? 
24 महीने के FD पर मिलेगा 7.95% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 2 मई से नए रेट लागू

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर डीसीबी बैंक में मई महीने की शुरुआत में ही फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (DCB Bank FD Rates) में बदलाव कर दिया है। 3 करोड़ रुपये से कम के डॉमेस्टिस डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 2 मई 2026 से लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को बैंक 3.75% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 120 महीने कर सकते हैं।

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है। ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से लेकर 70 साल से कम है, उन्हें 25-50 बीपीएस  एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। केवल चुनिंदा टेन्योर पर ही 0.50% रिटर्न मिल रहा है। 70 साल और इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को बैंक 0.70%  एक्स्ट्रा रिटर्न की सुविधा दे रहा है, हालांकि यह केवल कुछ टेन्योर पर ही लागू होता है। बाकी टेन्योर पर 30 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।

नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज 4% से लेकर 7.85% है। सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.95% है। सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

बैंक तीन अलग-अलग टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम, 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम और 60 महीने से लेकर 61 महीने से कम का टेन्योर शामिल है। इन तीनों ही मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.95% ब्याज मिल रहा है।

बैंक 37 महीने से लेकर 38 महीने के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.10%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.65% ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम, 27 महीने से लेकर 34 महीने से कम, 34 महीने से लेकर 37 महीने से कम, 38 महीने से अधिक और 60 महीने से कम, 61 महीने से अधिक और 120 महीने तक के टेन्योर पर 7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 45 तक- 3.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 4.75%
  • 6 महीने से लेकर 10 महीने से कम- 6%
  • 10 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 6.50%
  • 12 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.90%
  • 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम- 7%
  • 16 महीने से लेकर 24 महीने से कम- 6 .90%
  • 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम- 7.25%
  • 25 महीने से लेकर 27 महीने से कम- 6.90%
  • 27 महीने से लेकर 34 महीने से कम- 7%
  • 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम- 7.25%
  • 35 महीने से लेकर 37 महीने से कम- 7%
  • 37 महीने से लेकर 38 महीने तक- 7.10%
  • 38 महीने से अधिक और 60 महीने से कम- 7%
  • 7 महीने से लेकर 61 महीने तक- 7.25%
  • 61 महीने से अधिक और 120 महीने तक- 7%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews