Hindi News

PNB खाताधारकों के लिए बड़ी अपडेट, 5 मई तक निपटा लें ये काम, बैंक ने जारी किया अलर्ट

Published:
पंजाब नेशनल बैंक ने केवाईसी अपडेट को लेकर अलर्ट जारी किया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर यह काम पूरा करने की सलाह दी गई है। डेडलाइन 5 मई 2026 है। 
PNB खाताधारकों के लिए बड़ी अपडेट, 5 मई तक निपटा लें ये काम, बैंक ने जारी किया अलर्ट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिएए बड़ी अपडेट सामने आई है। पीएनबी ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए समय सीमा के भीतर केवाईसी अपडेट करने की सलाह दी है। नोटिस में यह भी  स्पष्ट किया है कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशों के तहत केवाईसी एक अनिवार्य प्रक्रिया है। जिसके जरिए बैंकिंग प्रक्रिया में सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

नोटिस के मुताबिक जिन खातों का केवाईसी 31 मार्च 2026 तक लंबित हो चुका है, उन ग्राहकों को 5 मई 2026 तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि यह काम निर्धारित समय के भीतर नहीं किया गया, तो खातों के संचालन पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। जिसके बाद ग्राहक कोई बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

अलग-अलग तरीके से अपडेट करें केवाईसी

ग्राहक अलग-अलग तरीके से केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन यह सेवा उपलब्ध है। घर बैठे  पीएनबी वन मोबाइल ऐप, इंटनेट बैंकिंग (आईबीएस), रजिस्टर्ड ईमेल, व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए खाताधारक यह काम डेडलाइन खत्म होने से पहले कर सकते हैं। वहीं डाक या बैंक के किसी भी ब्रांच में जाकर यह काम पूरा किया जा सकता है।

फ्रॉड को लेकर बैंक ने दी चेतावनी 

साइबर सुरक्षा को लेकर भी पीएनबी ने चिंता जताई है। ग्राहकों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। ग्राहकों को केवाईसी अपडेट से नाम से मिले किसी भी अनजान लिंक या फाइल को क्लिक या डाउनलोड न करने की सलाह दी गई है। धोखाधड़ी के मामलों से सतर्क रहने को भी कहा गया है। बैंकिंग डीटेल्स को किसी भई अनजान व्यक्ति या प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर न करने की सलाह दी। ग्राहक फ्रॉड की रिपोर्ट 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल http://cybercrime.gov.in पर कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews