बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरों (FD Rates) का ऐलान कर दिया है। 6 मई श्रीराम फाइनेंस एफडी के इंटेरेस्ट रेट में कटौती करने जा रहा है। वहीं बजाज फाइनेंस में दरों में 45 बीपीएस तक वृद्धि की है। नए रेट 1 मई से लागू हो चुके हैं।
बैंकों की तरफ सभी एनबीएफसी भी फिक्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए ग्राहकों को निवेश से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विकसित करने की सलाह दी जाती है।
बजाज फाइनेंस एफडी ब्याज दरें
यह कंपनी 12 दिन से लेकर 17 दिन तक के 6.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रही है। 18 से लेकर 30 महीने तक लिए ब्याज दर 6.85% और 31 से लेकर 60 दिन तक के लिए 7.40% है। एफडी में 15,000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम 6.95% और अधिकतम 7.75% रिटर्न कंपनी दे रही है।
श्रीराम फाइनेंस एफडी ब्याज दरें
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने 10 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट 6 मई 2026 से लागू होंगे। वर्तमान में 12 महीने के एफडी पर 7% ब्याज कंपनी ऑफर करती है, जो घटकर 6.75% होने वाली है। 15 महीने के डिजिटल एफडी पर 7.25% नहीं बल्कि 7.05% ब्याज मिलेगा।
18 महीने से लेकर 23 महीने तक के टेन्योर पर कंपनी 7% रिटर्न ऑफर करेगी, वर्तमान में ब्याज दर 7.15% है। 24 महीने से लेकर 35 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दर को 7.25% से घटाकर 7.05% करने का ऐलान किया गया है। 36 महीने से लेकर 60 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दरों को 7.60% से घटकर 7.25% करने का ऐलान कंपनी ने किया है। इसके अलावा कंपनी महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रही है।
इंवेस्टमेंट फिक्स्ड प्लान के ब्याज दरों में भी बदलाव
इन्वेस्टमेंट फुक्स्ड प्लान के लिए ब्याज दरों में कटौती की गई है। 12 महीने से लेकर 23 महीने के टेन्योर के लिए ब्याज दर को 7% से घटकर 6.75% करने का ऐलान कंपनी ने किया है। वहीं 24 महीने से लेकर 35 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दर 7.25% से घटकर 7.05% और 36 महीने से लेकर 48 महीने के लिए ब्याज दर 7.60% से घटकर 7.25% होने वाला है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज एफडी, किसी स्कीम, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)






