शुरू हुई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें कैसे करें आवेदन

इंटर्नशिप की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम की पहल शुरू की गई थी। इस स्कीम के तहत देश के युवाओं को 500 बड़ी कंपनियों में पेड इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।
शुरू हुई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें कैसे करें आवेदन

अगर आप भी इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना आपके लिए बेहद शानदार हो सकती है। दरअसल, भारत सरकार द्वारा देश के युवाओं को 500 बड़ी कंपनियों में पेड इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जा रहा है। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह दूसरे राउंड की आवेदन प्रक्रिया है। इससे पहले, पहले राउंड के आवेदन पूरे हो चुके हैं। दूसरे राउंड में देश के 730 से अधिक जिलों में एक लाख से ज्यादा युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।

दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी। बता दें कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 21 से 24 साल के उन युवाओं के लिए है, जो फिलहाल किसी फुल-टाइम एकेडमिक प्रोग्राम या नौकरी में नहीं हैं और इंटर्नशिप करना चाहते हैं।

क्या है Internship programme का मकसद?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवा अपना करियर तलाश सकते हैं। इस स्कीम के जरिए युवाओं को एक बेहतरीन अवसर दिया जाता है। बता दें कि इस योजना का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में किया था, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को करियर में सही दिशा और रोजगार देना है। इस योजना का लाभ देश के लगभग एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिलेगा। इस योजना के लिए लगभग 800 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

अगर आप भी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में अप्लाई करने का विचार बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको pminternship.mca.gov.in पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा। इसके बाद, आप अपने सेक्टर की कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको 12 मार्च 2025 तक अप्लाई करना होगा। इस स्कीम के तहत इच्छुक उम्मीदवार तीन इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही, युवाओं को हर महीने ₹5000 की वित्तीय सहायता मिलेगी। वहीं, इंटर्नशिप समाप्त होने के बाद युवाओं को एकमुश्त ₹6000 भी दिए जाएंगे। यह इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews