जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं-11वीं में एडमिशन की आखिर तारीख नजदीक, जानें कैसे करें अप्लाई

कई माता पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं। इसके लिए एडमिशन टेस्ट 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।
Jawahar Navodaya Vidyalaya

जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में 2026 के लिए 9वीं और 11 वीं क्लास में एडमिशन के लिए टेस्ट की आखिरी तारीख बहुत करीब आ गई है। वैसे तो यह डेट खत्म होने वाली थी लेकिन विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे कल यानी 23 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। जो माता-पिता अपने बच्चों का नवोदय विद्यालय में प्रवेश करवाना चाहते हैं और किसी कारण से फॉर्म नहीं भर सके हैं वह 23 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

अगर आप भी अपने बच्चों का कक्षा 9 या फिर 11वीं में एडमिशन करवाना चाहते हैं तो ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए आपको विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर सारी प्रक्रिया पूरी कर फॉर्म सबमिट करना होगा। 23 अक्टूबर तक फार्म जमा किए जा सकते हैं और 24 से 26 अक्टूबर तक इसमें संशोधन किया जा सकता है।

निशुल्क भरें नवोदय विद्यालय के फॉर्म (Jawahar Navodaya Vidyalaya)

यहां सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 का फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी श्रेणी के अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर जिस क्लास में एडमिशन के लिए फॉर्म भरना है उसकी लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक पोर्टल ओपन होगा जिस पर रजिस्ट्रेशन लिंक दी हुई है।
  • यहां मांगी गई जरूरी जानकारी भर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद फोटोग्राफ और सिग्नेचर अच्छी तरह से अपलोड कर दें।
  • एक बार अपना पूरा फॉर्म अच्छी तरह से चेक कर इसे सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर जरूर रखें ताकि भविष्य में ये आपके काम आ सके।

जान लें पात्रता और मापदंड

कक्षा 8 के लिए

  • जो विद्यार्थी कक्षा 9 में एडमिशन लेना चाहते हैं उनका जन्म 1 में 2011 से 31 जुलाई 2023 के बीच का होना चाहिए।
  • इन विद्यार्थियों का उस जनपद का निवासी होना जरूरी है जिसमें नवोदय विद्यालय है।
  • यह विद्यार्थी कक्षा आठवीं में अध्यनरत होने चाहिए। जो आठवीं उत्तीर्ण कर चुके हैं वह आवेदन नहीं कर सकते।

कक्षा 11वीं के लिए

  • जो विद्यार्थी कक्षा 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं उनका दसवीं में अध्यनरत होना जरूरी है।
  • इन विद्यार्थियों का जन्म 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना आवश्यक है।
  • जिन लोगों ने दसवीं कक्षा पास कर ली है वह आवेदन के लिए पात्र नहीं माने गए हैं।

कब होगी एग्जाम

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 9 और 11वीं के लिए लेटरल सिलेक्शन टेस्ट देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की तिथि से कुछ दिनों पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews