JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड में आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, 26 मई को होगा एग्जाम, 17 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है, वहीं आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। आपने अगर अभी तक आवेदन नहीं भरा है तो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभी आवेदन करें।
JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड में आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, 26 मई को होगा एग्जाम, 17 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

JEE Advanced 2024: देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जो भी इस परीक्षा की तैयारी में लगे है वो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द ही आवेदन कर सकते है। अब तक 1.75 लाख से अधिक छात्र इसके लिए आवेदन कर चुके हैं, वहीं 2.50 लाख छात्रों को ही इस बार एलिजिबल घोषित किया गया है।

26 मई को होनी है परीक्षा

जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए 26 मई को परीक्षा आयोजित की गई है। ये परीक्षा दो पारियों में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगी। वहीं परीक्षा का आयोजन देश के 222 शहरों में किया जाएगा इसके अलावा 3 ऐसे भी शहर है जो विदेश में स्थित है।

इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

आज आवेदन करने का आखिरी तारीख है जिसके बाद 17 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। वहीं, इस बार ये परीक्षा आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित किया गया है। जिसके माध्यम से छात्रों को देश की 23 आईआईटी में एडमिशन दिया जाता है। वहीं आईआईएसई, आईईएसटी, राजीव गांधी पेट्रोलियम, आईआईपीई विशाखापट्टनम, आईआईएसईआर के 6 कैंपस में एडमिशन दिया जाएगा।

इन छात्रों को नहीं मिलेगा मौका

दरअसल, एनटीए के जरिये रिवाइज रिजल्ट आने के बाद जिन छात्रों के रिकॉर्ड अभी तक जेईई-एडवांस्ड की आयोजक आईआईटी मद्रास को नहीं दिया गया है वो छात्र इस बार की परीक्षा में योग्य होने के बाद भी आवेदन नहीं कर सकते है। अगर आज आईआईटी मद्रास इन छात्रों के आवेदन को स्वीकार नहीं करता है तो ऐसे लोग मौका गंवा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews