JEE Advanced 2024 का स्कोरकार्ड हुआ जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

JEE Advanced 2024 के स्कोरकार्ड जारी होने के साथ ही अब IITs में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है, वे अपने स्कोरकार्ड के साथ आगे की प्रक्रियाओं को पूरा कर सकते हैं।
JEE Advanced 2024 का स्कोरकार्ड हुआ जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

JEE Advanced Result Scorecard 2024 : इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य देखने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है।दरअसल, IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) मद्रास ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। स्टूडेंट इसकी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशल वेबसाइट पर रोल नंबर और लोगों डिटेल्स डालना होगा। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘JEE Advanced 2024 Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि और अन्य लॉगिन डिटेल्स डालें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्कोरकार्ड दिख जाएगा।
  • फिर स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।
  • आखिर में इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

एडमिशन प्रक्रिया शुरू

JEE Advanced 2024 के स्कोरकार्ड जारी होने के साथ ही अब IITs में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है, वे अपने स्कोरकार्ड के साथ आगे की प्रक्रियाओं को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि स्कोरकार्ड के आधार पर छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे जोकि सीट अलॉटमेंट और कॉलेज के चयन करने के लिए होती है। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी, इसलिए छात्रों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और स्कोरकार्ड को साथ ले जाना होगा। इसके अलावा, एडमिशन के लिए आवश्यक शुल्क भी जमा करना होगा।

2 शिफ्ट में परीक्षा आयोजित

बता दें कि परीक्षा में कुल 48,248 उम्मीदवार पास हुए हैं। जिसका रिजल्ट बीते 9 जून को ही घोषित कर दिया गया था और 2 जून को इसका प्रोविजनरी आंसर-की जारी की गई थी। वहीं, इसका फाइनल आंसर-की 31 मई, 2024 को रिलीज की गई थी। दरअसल, बीते 26 मई 2024 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews