JEE Advanced 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, 54 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने मारी बाजी, जानें कैसे करें डाउनलोड

आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 के रिजल्ट कर दिया है। स्टूडेंट्स घर बैठे ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JEE Advanced 2025 Result

JEE Advanced 2025 की एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने 2 जून यानी आज रिजल्ट की घोषणा कर दी है। स्टूडेंट अपने रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

IIT कानपुर में यह नतीजा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट Jeeadv.ac.in पर जारी किए हैं। वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर परिणाम चेक किए जा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार का परीक्षा परिणाम कैसा रहा और आप इसे कहां देख सकते हैं।

जारी हुआ JEE Advanced 2025 Result

जेईई की इस एग्जाम में 1.8 लख कैंडीडेट्स ने भाग लिया था। इस बार आईआईटी कानपुर में इस एग्जाम को 18 में को 230 शहरों के 712 सेंटर पर कंडक्ट किया था। जिसमें 54378 कैंडिडेट क्वालीफाई हुए हैं। इनमें 9404 फीमेल कैंडिडेट भी शामिल है। आईआईटी दिल्ली जोन के रजीत गुप्ता 332 मार्क्स के साथ इस एग्जाम के टॉपर रहे। 312 अंकों के साथ आईआईटी खड़गपुर की छात्रा देवदत्ता माझी टॉपर रहीं।

फाइनल आंसर भी जारी

एग्जाम के रिजल्ट के साथ आईआईटी कानपुर में फाइनल आंसर शीट भी जारी की है। सभी परीक्षार्थियों को यह भी बता दिया गया है कि जो फाइनल आंसर की जारी हुई है। वही सर्वमान्य और अंतिम होगी इसमें किसी भी प्रकार के ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा।

कैसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Jeeadv.ac.in पर जाना होगा जहां से आप बहुत आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जेईई एडवांस्ड 2025 के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी सारी लॉग इन डिटेल यहां डालकर सबमिट करनी होगी।
  • इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे चेक करने के बाद आप डाउनलोड कर सकते हैं।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews