JEE Advanced 2026 Result: आईआईटी रुड़की ने जारी किया रिजल्ट, टॉप 3 में दिल्ली जोन के छात्रों ने मारी बाजी

JEE Advanced 2026 Result का इंतजार कर रहे छात्रों का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
JEE Advanced 2026 Result

इंजीनियरिंग के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। आईआईटी रुड़की की तरफ से नतीजे जारी कर दिये गए हैं।

इस वर्ष आईआईटी रुड़की की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया था। जो रिजल्ट सामने आया है, उसमें सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली जोन के छात्रों के हो रही है। जिन्होंने पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है। आधिकारिक नतीजे के मुताबिक टॉप 3 में आने वाले सभी छात्र आईआईटी दिल्ली जोन के हैं।

JEE Advanced 2026 Result के टॉप 3

देशभर में टॉप 3 आने वाले छात्रों की बात करें तो पहली रैंक शुभम कुमार, दूसरी कबीर छिल्लर और तीसरी जतिन चाहर की है। तीनों ही आईआईटी दिल्ली जोन के छात्र हैं। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा।

कैसे देखें स्कोर कार्ड

  • जो भी छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाए हैं। वह बहुत आसानी से स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

कितने छात्रों ने लिया भाग

जीईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इमेज से 1,79,694 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 56,880 छात्र उम्मीदवार एग्जाम में सफल हुए हैं। वहीं 10,107 छात्राएं भी बाजी मारने में कामयाब रहीं।

कब हुई थी परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को दो शिफ्ट में किया गया था। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था वहीं दूसरा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को दोनों पेपर देने पड़ते हैं और इन दोनों के अंक मिलकर फाइनल रिजल्ट आता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews