JEE Advanced 2024: जानिए जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस, पढ़ें यह खबर

JEE Advanced: अगर आप भी JEE Advanced रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती हैं। दरअसल JEE Advanced के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रिक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
JEE Advanced 2024: जानिए जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस, पढ़ें यह खबर

JEE Advanced 2024: JEE Main 2024 Session 2 का रिजल्ट घोषित हो चुका है, और JEE Advanced 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन अब खुल चुका है। अगर आप कट-ऑफ मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप JEE Advanced 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। JEE Advanced के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी। साथ ही, आईआईटी मद्रास ने JEE Advanced 2024 के लिए विदेशी छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।

JEE Advanced 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:

-सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जाना होगा।
-वहाँ, JEE Advanced 2024 रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
-यहां दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक जानकारी भरें।
-अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें, साथ ही आवश्यक फीस जमा करें।
-भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट लें और सुरक्षित रखें।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मई:

जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मई है, जिसका समय सांय 5 बजे तक है। जबकि 17 मई के बाद, छात्र JEE एडवांस 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं इसकी परीक्षा 26 मई 2024 को दो शिफ्टों में होगी, जिसमें पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी किए JEE-Main के नतीजे:

दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार देर रात JEE-Main के सत्र-2 के नतीजे जारी किए। जेईई मेन्स 2024 सत्र-2 की परीक्षाएं 4, 5, 6, 8, 9, और 12 अप्रैल 2024 को आयोजित हुई थीं। इस अवधि के दौरान, 319 भारतीय शहरों और 22 विदेशी शहरों में परीक्षा ली गई थी, जिसकी आंसर की 12 अप्रैल को प्रकाशित की गई थी। जबकि आंसर की के खिलाफ अपील करने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल 2024 थी। जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा में 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से लगभग 12.57 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews