JEE Advanced रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान, IIT कानपुर ने शुरू की नई सुविधा, उम्मीदवार ऐसे उठाएं लाभ

जेईई एडवांस्ड आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं के निपटान के लिए आईआईटी कानपुर ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। एप्लीकेशन नंबर समेत जरूरी विवरण दर्ज करके उम्मीदवार अपने प्रश्न या समस्याओं की जानकारी साझा कर सकते हैं। 
JEE Advanced 2025

AI Generated

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 मई को खत्म होने जा रहा है। इससे पहले आईआईटी कानपुर ने आवेदन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नई सुविधा शुरू की है। लिंक भी एक्टिव हो चुका है। जिसपर जाकर उम्मीदवार अपनी समस्याएं शेयर कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और जेईई मेंस 2025 रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

आईआईटी कानपुर ने कहा, “जेई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण से संबंधित किसी भी नए मुद्दे के लिए “Registration Related Issues” पेज पर जाएं और अपने प्रश्न या इश्यू यहाँ सबमिट करें। आपके प्रश्न के उत्तर इस पेज पर समय-समय पर पोस्ट किए जाएंगे।”

ऐसे करें शिकायत 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर जरूरी घोषणाओं के सेक्शन में जाकर “पंजीकरण से संबंधित मुद्दे” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और जेईई मेंस का रोल नंबर दर्ज करें।
  • “Login” बटन पर क्लिक करें। फॉर्म जमा हो जाएगा। इसी पेज अपने सवालों के जवाब मिलेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है। 2 मई तक पात्र कैंडीडेट्स आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के लिए 5 मई 2025 तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन से संबंधित गाइडलाइंस पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। सिग्नेचर, फोटोग्राफ और दस्तावेजों क्व साइज़ और फॉर्मेट ख्याल रखें।

मई में परीक्षा 

18 मई को दो शिफ्टों में जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन होगा। पेपर-1 पहली शिफ्ट यानि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। पेपर-2 दोपहर 2:30 से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित होगा। एडमिट कार्ड 11 से 18 मई तक उपलब्ध रहेंगे। वहीं 17 मई को पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को स्क्राइब चुनने का अवसर मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews