JEE Main 2022: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 30 जुलाई को होगी ये परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

jee main 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेजईई मेन के उम्मीदवारों के लिए नई अप़डे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 26 जुलाई मंगलवार को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main 2022) मेन 2022 सेशन 2 के पेपर 2 (BArch and BPlanning) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in / nta.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।वही भारत के बाहर परीक्षा केंद्रों पर पेपर 1 (BTech/BE) देने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, 46 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति जारी, 6 जिलों को मिलेगा लाभ

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 उन उम्मीदवार जो सेशन 2 में बी.आर्क, बी.प्लानिंग (B.Arch, B.Planning) के लिए उपस्थित हो रहे हैं और उन उम्मीदवारों के लिए जो भारत के बाहर इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर एंट्रेंस एग्जाम दे रहे हैं। जेईई मेन 2022 पेपर 2 30 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भारत के बाहर जेईई देने वाले उम्मीदवारों के लिए, पेपर 1 28 और 29 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा।इस परीक्षा के बाद जेईई मेन उत्तर कुंजी 2022 (JEE Main Answer Key 2022) और बाद में परिणाम (JEE Main Result 2022) जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर क्लिक करें।
  2. होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, ‘संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) सेशन 2 पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी।’
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने को कहा जाएगा।
  4. अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए एक-दो कॉपी प्रिंट करके रख लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews