Hindi News

बड़ी अपडेट, जल्द जारी होगी JEE Main सेशन-2 एग्जाम सिटी स्लिप, अप्रैल में परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, जानें संभावित तारीख

Last Updated:
जेईई मेंस सेशन-2 की शहन सूचना पर्ची जल्द जारी होगी। एनटीए ने संभावित टाइमलाइन का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 1 अप्रैल से होगी। आइए जानें कैसे एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें?
बड़ी अपडेट, जल्द जारी होगी JEE Main सेशन-2 एग्जाम सिटी स्लिप, अप्रैल में परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, जानें संभावित तारीख

JEE Main 2025: जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल के बीच होगा। इस संबंध इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया है। महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। मार्च के दूसरे सप्ताह में कभी भी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो सकती है। हालांकि अब तक एनटीए ने कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

शहर सूचना पर्ची जारी होते ही उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसमें उन शहरों के नाम उपलब्ध होते हैं, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसकी मदद से उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं की प्लानिंग कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले जेईई मेंस के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची दिखेगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

जेईई मेंस सेशन-2 से जुड़ी अन्य बातें

जेईई मेंस सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से लेकर 24 फरवरी तक जारी थी। करेक्शन पोर्टल 27 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक खुला था। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव करने का अवसर दिया गया था। एनटीए द्वारा जारी इंफॉरमेशन बुलेटिन के मुताबिक एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले जारी होंगे। वहीं परिणाम की घोषणा 17 अप्रैल 2025 को होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews