जेईई मेंस सेशन-1 (JEE Main 2026) के लिए उम्मीदवार 27 नवंबर रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान का मौका रात 11:50 तक मिलेगा। केवल रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडीडेट्स को ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। स्कोर के आधार पर इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कॉलेजों में एडमिशन में एडमिशन मिलेगा। सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। हालिया नोटिस के मुताबिक आवेदन तिथि आगे बढ़ाने पर एनटीए कोई विचार नहीं करेगा।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म होने के बाद आवेदन में सुधार का मौका भी मिलेगा। 1 से लेकर 2 दिसंबर छात्र एप्लिकेशन फॉर्म मेनन बदलाव कर पाएंगे। हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इससे संबंधित नोटिस जारी किया है। नियमों की घोषणा की गई थी, जिसका पालन जरूरी होगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करना होगा। उम्मीदवार मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, एड्रेस, इमरजेंसी कॉंटेक्ट और फोटोग्राफ में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले जेईई मेंस 2026 के नए ऑफिशियल वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
इन विवरण में कर सकते हैं बदलाव
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता का नाम
- कक्षा दसवीं और बारहवीं की जानकारी
- पात्रता के स्टेट कोड
- परमानेंट और प्रेजेंट ऐड्रेस के आधार पर एग्जामिनेशन सिटी
- परीक्षा के माध्यम
- जन्मतिथि
- जेंडर
- कैटेगरी और सब कैटिगरी
- हस्ताक्षर
- पेपर्स
कब होगी परीक्षा?
एनटीए देशभर के विभिन्न शहरों में जेईई मेंस सेशन-1 का आयोजन 21 से 30 जनवरी तक होगा। जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में शहर सूचना पर्ची जारी होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। रिजल्ट 12 फरवरी को जारी हो सकता है। इससे पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी, उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज करने का मौका मिलेगा। फिर फाइनल आंसर-की जारी होगी। इसके आधार पर भी परिणाम तैयार होगा।






