JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए आवेदन शुरू, अभ्यर्थी जान लें ये नियम, NTA ने जारी किया नोटिस

जेईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। इससे संबंधित नोटिस एनटीए ने जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह दी गई है। कुछ जरूरी नियमों की जानकारी होनी चाहिए। 
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन-2 (JEE Main 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस संबंधित एनडीए द्वारा जारी किया गया है। जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस दी गई है। अभ्यर्थियों को इसका पालन भी करना होगा।

उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 रात 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं शुल्क भुगतान का मौका रात 11:50 तक दिया जाएगा। एनटीए ने उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि उनका ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर खुद का या उनके अभिभावक का हो, क्योंकि इसके जरिए जरूरी जानकारी साझा की जाएगी।

मदद के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

अप्रैल में कब होगी परीक्षा?

परीक्षा 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 3 घंटे का होगा। वहीं पेपर-2 3 घंटे 30 मिनट का होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इन बातों का रखें ख्याल 

  • जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेंस 2026 सेशन-1 के लिए आवेदन किया है और सेशन-2 में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सेशन-1 में दिए गए अपने पिछले एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। एग्जामिनेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। उन्हें पेपर, एग्जामिनेशन का माध्यम और एग्जाम सिटी का चुनाव करने की अनुमति होगी।
  • जिन उम्मीदवारों ने पहले सेशन में रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, वे शेड्यूल के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं। पेपर्स, स्कीम, टाइमिंग, पात्रता और दूसरी जानकारी इनफॉरमेशन बुलेटिन में दी गई है।
  • प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन करने की अनुमति होगी। किसी भी परिस्थिति में एक से अधिक एप्लीकेशन फॉर्म भरा नहीं जा सकता।
  • एनटीए ने उम्मीदवारों को दिशानिर्देशों को पढ़ने की सलाह दी है। दस्तावेज, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • जेईई मेंस सेशन-2 का सिलेबस सेशन-1 के जैसा ही होगा। इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर जेईई मेंस 2026 सेशन-2 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन या लॉग इन विकल्प को चुनें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। हस्ताक्षर, दस्तावेज और फोटोग्राफ अपलोड करें।
  5. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में इसका कंफर्मेशन पेज निकालकर जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews