JEE Main 2026 पर बड़ी अपडेट, परीक्षा केंद्र और तारीख में बदलाव, 5 से 8 अप्रैल के लिए एडमिट कार्ड जारी

8 अप्रैल तक आयोजित होने वाली जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र और तारीखों में बदलाव का ऐलान भी एनटीए ने किया है। 
jee main 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस दूसरे सेशन (JEE Main 2026 Session 2) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। जिसमें सीट, लोकेशन परीक्षा केंद्र और तारीख में बदलाव पर स्पष्टीकरण और उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जैसी जानकारी दी गई है। इसके अलावा 8 अप्रैल तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए देश भर के 304 शहरों में 556 परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेंस परीक्षा आयोजित कर रहा है। वहीं भारत के बाहर 14 शहरों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इस साल करीब 11.23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है की परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जैमर और सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग एआई बेस्ट वीडियो एनालिटिक्स के जरिए होगी।

जेईई मेंस परीक्षा केंद्र और तारीख में बदलाव

एनटीए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अलग-अलग अनुरोधों के आधार परीक्षा की तारीख और केंद्रों में कुछ बदलाव भी किए हैं। ईस्ट मध्य पूर्व देशों के छात्रों को परीक्षा केंद्र में बदलाव करने की अनुमति दी गई है। यह फैसला एंट्री क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए उठाया है। ईस्टर पूर्व को देखते हुए उम्मीदवारों को 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा को ईमेल के जरिए रीशेड्यूल करने की सुविधा भी दी गई है।

एजेंसी ने नोटिस में कहा, ” जेईई मेंस आवेदन के दौरान सीबीएसई रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर की मांग गई थी। जिसके आधार पर शेड्यूल तैयार किया गया है। ताकि कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा और जेईई मेंस सेशन में कोई क्लैश न हो।” इसके बावजूद अभ्यर्थियों से अन्य परीक्षाओं से क्लैश होने के कारण तारीखों में बदलाव का अनुरोध किया था। जिसे देखते हुए एग्जाम को रि-शेड्यूल किया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर जेईई मेंस सेशन-2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके जमा करें।
  • इसके बाद प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • सारी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें। परीक्षा केंद्रों पर इसका सत्यापन किया जाएगा। डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews