Hindi News

NTA का अहम नोटिस, इस दिन खुलेगा JEE Main 2026 सेशन-2 करेक्शन पोर्टल, इन बातों का रखें ख्याल

Published:
जेईई मेंस सेशन 2 करेक्शन पोर्टल को लेकर एनटीए ने नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह दी गई है। आवेदन में सुधार के दौरान कुछ नियमों का खास ख्याल रखना जरूरी होगा। 
NTA का अहम नोटिस, इस दिन खुलेगा JEE Main 2026 सेशन-2 करेक्शन पोर्टल, इन बातों का रखें ख्याल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन 2 (JEE Main 2026) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक करेक्शन पोर्टल 27 फरवरी को एक्टिव होगा। उम्मीदवार 28 फरवरी रात 11:50 बजे तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन में सुधार कर पाएंगे। इसके लिए कुछ शर्ते भी लागू होंगी। जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को होनी चाहिए।

जेईई मेंस दूसरे सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हुई थी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है। रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी उम्मीदवारों को एनटीए ने एप्लीकेशन फॉर्म को दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करने की सलाह दी है। ताकि सही समय पर इसमें जरूरी सुधार किया जा सके। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन में संशोधन का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कैंडीडेट्स 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। jeemain.nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल 

जिन उम्मीदवारों ने सेशन-1 के साथ-साथ सेशन 2 के लिए भी आवेदन किया है। उन्हें कोर्स (पेपर), प्रश्न पत्र के माध्यम, स्टेट कोड ऑफ़ एलिजिबिलिटी, परीक्षा शहर,  योग्यता, जेंडर, कैटेगरी, फीस पेमेंट और पहचान से संबंधित जानकारी में बदलाव करने की अनुमति होगी। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, पता, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डीटेल्स और लाइव या अपलोडेड फोटोग्राफ में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

सिर्फ सेशन-2 के लिए जिन उम्मीदवार से पंजीकरण किया है, वे अपने नाम/माता/ पिता के नाम में से किसी एक में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा योग्यता यानी कक्षा 10वीं और 12वीं की जानकारी, स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटिगरी, हस्ताक्षर और पेपर में बदलाव करने की अनुमति दी जाएगी। अपने एड्रेस के हिसाब से कैंडिडेट परीक्षा शहर और माध्यमिक में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा आधार से संबंधित जानकारी में भी बदलाव की अनुमति दी जाएगी। कुछ क्षेत्रों में बदलाव के लिए शुल्क भी लागू हो सकता है, जिसका भुगतान उम्मीदवार डेबिट/क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

अप्रैल में परीक्षा 

जेईई मेंस सेशन 2 का आयोजन 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल के बीच दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे शुरू होगी। परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में शहर सूचना पर्ची जारी हो सकती है। रिजल्ट की संभावित तारीख 20 अप्रैल 2026 है।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews