अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, JEE Main और एडवांस्ड काउन्सलिंग का शेड्यूल जारी, 3 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल 

JoSAA काउन्सलिंग का शेड्यूल जारी हो चुका है। सीएसएबी ने भी जेईई मेंस के तहत स्पेशल और सुपरन्यूमेरी राउन्ड के लिए महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को होनी चाहिए। 
jee main 2025 counselling

AI Generated

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउन्सलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। शेड्यूल जारी हो चुका है। उम्मीदवार josaa.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इस दिन चॉइस फिलिंग प्रोसेस भी शुरू हो जाएगा। वहीं सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) ने भी सुपरन्यूमेरी और स्पेशल राउन्ड की तिथियाँ जारी कर दी हैं। दोनों ही काउन्सलिंग प्रोसेस के तहत छात्रों का एडमिशन बीटेक प्रोग्राम के लिए देशभर के विभिन्न एनआईटी, आईआईटी और अन्य संस्थानों में होगा। जेईई मेंस (JEE Main) और जेईई एडवांस्ड में कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि सीएसएबी सुपरन्यूमेरी राउन्ड का आयोजन एनआईटी कैलीकट, एनआईटी दुर्गापुर और सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सूरत में पात्र उम्मीदवारों के लिए दाखिले के लिए होता है। वहीं स्पेशल राउन्ड का आयोजन JoSAA काउन्सलिंग में रिक्त सीटों के लिए होता है। इस साल इसके तीन राउन्ड होंगे।

जेओएसएए काउन्सलिंग शेड्यूल 

  • काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन- 3 से 12 जून
  • मॉक सीट आवंटन-1 प्रदर्शन (8 जून के लिए)- 9 जून 2025
  • मॉक सीट आवंटन-2 प्रदर्शन (10 जून तक के लिए)- 11 जून 2025
  • डेटा का मिलान, सत्यापन और आवंटित सीटों का सत्यापन- 13 जून 2025
  • सीट एलोकेशन राउन्ड-1- 14 जून
  • सीट आवंटन राउन्ड-2- 21 जून
  • सीट आवंटन राउन्ड-3- 28 जून
  • सीट आवंटन राउन्ड-4- 2 जुलाई
  • सीट आवंटन राउन्ड-5- 10 जुलाई

सभी राउन्ड की काउन्सलिंग के लिए उम्मीदवारों को 5 दिन का समय ऑनलाइन रिपोर्टिंग (शुल्क भुगतान/दस्तावेज अपलोड/प्रश्नों पर अभ्यर्थी द्वारा प्रतिक्रिया) के लिए दिया जाएगा।

सीएसएबी काउन्सलिंग शेड्यूल सुपरन्यूमेरी राउन्ड 

  • दिव्यांग उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और ऑनलाइन वेरीफिकेशन- 24 से 26 अगस्त 2025
  • सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन- 27 अगस्त
  • दस्तावेज अपलोड, एसएसएएफ भुगतान और दिव्यांग उम्मीदवारों का ऑनलाइन सत्यापन- 27 से 28 अगस्त
  • एसएसएएफ भुगतान समस्याओं का समाधान- 29 अगस्त
  • आवंटित संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग (पुष्टि सीटों के लिए)- 27 से 30 अगस्त 2025

सीएसएबी काउन्सलिंग शेड्यूल स्पेशल राउन्ड 

  • श्रेणी बहाली के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट- 24 से 25 जुलाई
  • कैटेगरी से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने की अंतिम तिथि- 26 जुलाई
  • JoSAA राउन्ड के बाद रिक्तियों का प्रदर्शन- 30 जुलाई
  • पंजीकरण, विशेष राउन्ड नामांकन शुल्क का भुगतान और विकल्प भरने की शुरुआत- 30 जुलाई
  • भरे गए ऑप्शन के आधार पर मॉक सीट आवंटन का प्रदर्शन- 3 अगस्त
  • एसआरईएस का रजिस्ट्रेशन और भुगतान समाप्त- 3 अगस्त
  • भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान- 4 अगस्त
  • विकल्प भरने और विकल्प लोन करने का समापन- 7 अगस्त
  • योग्य उम्मीदवारों के लिए डेटा मिलान- 8 अगस्त
  • सीएसएबी विशेष राउन्ड-1 सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन- 9 अगस्त 2025
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews