जारी हुआ JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट, MP में माजिद हुसैन ने किया टॉप, चेक करें रैंक के आधार पर कॉलेजों के नाम, देखें खबर

जेईई मेंस सेशन 2 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। 24 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। आइए जानें रैंक के आधार पर किन संस्थानों में दाखिला मिलेगा?
jee mains 2025

AI Generated

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन 2 पेपर 1 का रिजल्ट ( JEE Main 2025 Result) घोषित कर दिया है।जो भी उम्मीदवार 2 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित हुई बीई/ बीटेक पाठ्यक्रम के लिए पेपर-1 में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 300 शहरों में 531 केंद्रों पर  हुआ था। अगला चरण काउन्सलिंग का होगा। स्कोर के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

जेईई मेंस सेशन 2 के लिए 10,61,840 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 9,92,350 कंडीडेट्स की एग्जाम में शामिल हुए। पुरुषों की संख्या 6,81,871 और महिला उम्मीदवारों की संख्या 3,10,497 रही। कुल 24 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, इसमें 2 छात्राएं शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश में माजिद मुजाहिद हुसैन ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए टॉप किया है।

टॉपर्स की लिस्ट देखें 

  • एमडी अनसे (राजस्थान)
  • आयुष सिंगल (राजस्थान)
  • आर्किसमैन नंदी (पश्चिम बंगाल)
  • देवदत्त माझी (पश्चिम बंगाल)
  • आयुष रवि चौधरी (महाराष्ट्र)
  • लक्ष्य शर्मा (राजस्थान)
  • कुशाग्रा गुप्ता (कर्नाटक)
  • हर्ष ए गुप्ता (तेलंगाना)
  • आदित प्रकाश भगड़े (गुजरात)
  • दक्ष (दिल्ली)
  • हर्ष झा (दिल्ली)
  • राजीव गुप्ता (राजस्थान)
  • श्रेयास लोहिया (उत्तर प्रदेश)
  • सक्षम जिंदल (राजस्थान)
  • सौरभ (उत्तर प्रदेश)
  • वंगाला अजय रेड्डी (तेलंगाना)
  • सानिध्य सराफ (महाराष्ट्र)
  • विषाद जैन (महाराष्ट्र)
  • अरनव सिंह (राजस्थान)
  • शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
  • कुशाग्र बैंगाहा (उत्तर प्रदेश)
  • साई मानोगनी गूथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
  • ओम प्रकाश बेहारा (राजस्थान)
  • बनी ब्रात माजी (तेलंगाना)

टॉप एनआईटी के लिए रैंक 

एनआईटी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली के लिए करीब 30998 तक का रैंक लाना जरूरी है। एनआईटी कर्नाटक, सूरथकल के लिए 34731, एनआईटी राउरकेला के लिए 54658, एनआईटी वारंगल के लिए 43606 और एनआईटी कालीकट 36082 के आसपास रैंक होना चाहिए।

टॉप-5 IIIT और GFTI के लिए रैंक

आईआईआईटी और जीएफआईटी जेईई मेंस स्कोर को स्वीकार करते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर में 15709 के आसपास वाले रैंक को एडमिशन मिलेगा। आईआईआईटी नागपुर के लिए 33090, आईआईआईटी रांची के लिए 35387, आईआईआईटी श्रीसिटी चित्तूर के लिए 31312, आईआईटी कोटा राजस्थान के लिए 29951 के आसपास रैंक स्वीकार हो सकते हैं। असम यूनिवर्सिटी सिलचर में दाखिला पाने के लिए उम्मीदवारों को 123895, बीआईटी मिश्रा रांची के लिए 85603, इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ के लिए 78634, पुडुचेरी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के लिए 307262 और घानी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मालदा पश्चिम बंगाल के लिए 192416 के आसपास रैंक होनी चाहिए।

कितना है कट-ऑफ?

  • जनरल- 93.10 पर्सेंटाइल
  • ईडब्ल्यूएस- 80.38 पर्सेंटाइल
  • ओबीसी- 79.43 पर्सेंटाइल
  • एससी- 6.15 पर्सेंटाइल
  • एसटी- 47.90 पर्सेंटाइल
  • जनरल-पीडबल्यूडी- 0.0079349 पर्सेंटाइल

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर “जेईई मेंस सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्कोरकार्ड नजर आएगा। अंक और रैंक को चेक करें।
  • भविष्य के संददर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews