JEE Mains 2023: सेशन 2 के लिए Answer Key की घोषणा आज, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होंगे परिणाम

JEE Mains 2023: सेशन 2 के लिए Answer Key की घोषणा आज, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होंगे परिणाम

JEE Mains 2023: ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस सेशन 2 परीक्षा समाप्त हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेसी आज यानि 17 अप्रैल को आन्सर-की (Answer Key) जारी कर सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर उतरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

आन्सर-की के साथ-साथ एनटीए रिस्पॉन्स शीट पोर्ट और OMR शीट भी जारी करेगा। साथ ही शिकायत भी दर्ज कर पाएंगे। यह आन्सर-की प्रोविजनल होगी, जिसपर कैंडीडेट्स अपनी प्रतिक्रिया दे पाएंगे। साथ ही शिकायत भी दर्ज कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा, जो बाद में रिंफंड नहीं मिलेगा।

30 अप्रैल से जेईई एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने से पहले एनटीए जेईई मेंस सेशन 2 के परिणाम घोषित करेगा। इस साल एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी द्वारा किया जा रहा है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जेईई मेंस सेशन 2 के परिणाम घोषित हो सकते हैं।

सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल, 2023 तक हुआ था। इस दौरान 9 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए है। वहीं 4 जून से जेईई एडवांस का आयोजन होगा। अन्य अपडेट्स और जानकारी के लिए उम्मीदवार नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews