JEE Mains 2023: कल से शुरू होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया फ्री कंटेन्ट, 8 अप्रैल के लिए आज आउट होंगे प्रवेश पत्र

JEE Mains 2023: कल से शुरू होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया फ्री कंटेन्ट, 8 अप्रैल के लिए आज आउट होंगे प्रवेश पत्र

JEE Mains 2023: ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जाम मुख्य परीक्षा (जेईई मेंस 2023) सेशन 2 इस साल 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। जो 15 अप्रैल तक चलेगी। नेशनल टेस्टिंग द्वारा ऑनलाइन नेशनल टेस्ट अभ्यास पोर्टल पर मॉक टेस्ट और फ्री स्टडी कंटेन्ट अपलोड किया गया है। जिसका लाभ nta.ac.in पर जाकर उम्मीदवार उठा सकते हैं। वीडियोज़, मॉक टेस्ट और अन्य कई कंटेन्ट अपलोड किये गए हैं। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एंड्रॉयड/आईओएस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को देश के 24 शहरों में परीक्षा का आयोजन होगा। 6 अप्रैल के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। बिना प्रवेश पत्र के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 8 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी हो सकते हैं। एडमिट पर परीक्षा से जुड़ी सारी गाइडलाइंस दी गई है। जिसका पालन करना अनिवार्य होगा।

इस साल करीब 8 लाख छात्र जेईई मेंस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12  बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला देश के विभिन्न इंजीनियरिंग इंस्टीटयूट्स में होगा। साथ ही जेईई एडवांस में बैठने के लिए सेशन 1 या सेशन 2 में किसी एक परीक्षा में कट ऑफ लाना अनिवार्य होगा।

पेपर्स इंग्लिश, हिन्दी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, उर्दू, ओडिया, बंगाली और आसामी भाषा में आयोजित होंगे। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगा। हालांकि रफवर्क के लिए पेन और पेपर परीक्षा केंद्रों पर ही प्रदान किया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार अपने पास फोटो आइडी जरूर रखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews