JEE Mains: क्या आप भी है JEE में कम स्कोर को लेकर चिंतित? यहां देखें बिना जेईई के एडमिशन देने वाले टॉप सरकारी कॉलेज की लिस्ट

JEE Mains: यदि JEE Mains में आपका स्कोर काफी काम है और आप बड़े इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए परेशान है तो, आपको चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। दरअसल आप कई ऐसे सरकारी कॉलेजों में प्रवेश पाकर पर भी बी.टेक की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
JEE Mains: क्या आप भी है JEE में कम स्कोर को लेकर चिंतित? यहां देखें बिना जेईई के एडमिशन देने वाले टॉप सरकारी कॉलेज की लिस्ट

JEE Mains: बहुत से इंटरमीडिएट विद्यार्थियों का सपना होता है कि वे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करें। हालांकि बीटेक में एडमिशन पाने के लिए, छात्रों के लिए एक प्रमुख और उच्च स्तरीय प्रवेश परीक्षा JEE होती है। दरअसल इस परीक्षा के माध्यम से, छात्रों को आईआईटी, एनआईटी, और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश मिलता है। हालांकि, यदि आपके JEE में स्कोर कम हैं, तो आप राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से भी बीटेक कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं।

यहां कुछ राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की सूची दी जा रही है, जिनकी मदद से आप अच्छे कॉलेज में एडमिशन पा सकते हैं।

कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग, और डेंटल कॉलेजेस ऑफ कर्नाटका (COMEDK UGET 2024)
कर्नाटका कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2024)
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2024)
एपी ईएएमसीईटी परीक्षा 2024
वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE 2024)
टीएस ईएपीसीईटी परीक्षा 2024

JEE परीक्षा की आवश्यकता नहीं:

दरअसल इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश पाने के लिए कई सरकारी कॉलेज हैं जो JEE परीक्षा की आवश्यकता नहीं रखते हैं। इसमें से कुछ प्रमुख सरकारी कॉलेज वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (Mumbai), कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (पुणे), इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (मुंबई), श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (तिरुपति), महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, लालबाई दलपतभाई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अहमदाबाद) हैं।

राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा:

इसके साथ ही जाधवपुर यूनिवर्सिटी (कोलकाता), जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (हैदराबाद), गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (कराड), और आंध्र यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (विशाखापत्तम) शामिल हैं। ये संस्थान उन उम्मीदवारों को प्रवेश देते हैं जो JEE परीक्षा में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews