JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए मॉक टेस्ट जारी, इस तरह करें एग्जाम की तैयारी

JEECUP 2024: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए मॉक टेस्ट जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो इसका फायदा ले सकते हैं।
JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए मॉक टेस्ट जारी, इस तरह करें एग्जाम की तैयारी

JEECUP 2024: उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए मॉक टेस्ट जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस बार यूपीजेईई – पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। मॉक टेस्ट के माध्यम से आपको परीक्षा का प्रारूप पता चल जाएगा जो आपकी तैयारी में बहुत मदद करेगा।

मॉक टेस्ट की मदद से करें तैयारी

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 से 20 जून के बीच किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवार मॉक टेस्ट पेपर की मदद से जमकर तैयारी कर सकते है। इससे उन्हें इस बात का अनुमान हो जाएगा कि पेपर में किस प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। सबसे जरूरी बात कि आप अभी से टाइम मैनेजमेंट भी सीख सकते है। यहां पर पेपर पैटर्न के बारे में जानकारी मिलने से आप परीक्षा की तैयारी और भी अच्छे से कर पाएंगे।

एडमिट कार्ड हो चुका है जारी

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि बिना इनके आपको केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इस तरह से दें मॉक टेस्ट पेपर

  • सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecadmission.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको होम पेज पर मॉक टेस्ट पेपर नाम से लिंक दिखाई देगा जिसपर क्लिक करना है।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवार सीधा मॉक टेस्ट पेपर एक्सेस कर सकते हैं।
  • अब इन पेपर को सॉल्व करके आप अपनी परीक्षा के लिए तैयारी को और भी बेहतर बना सकते है।
  • मॉक टेस्ट पेपर डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत नहीं है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews