JKBOSE 12th Result : जारी किया जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें नतीजे

JKBOSE 12th Result : जारी किया जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें नतीजे

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने जम्मू क्षेत्र के लिए12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर विज्ञान, कला और वाणिज्य के लिए अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

यह भी पढ़े…Health Tips : बादाम ज्यादा खाने वाले हो जाएं सावधान, जाने सेवन का सही तरीका

जम्मू और कश्मीर बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 70% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। साथ ही, 75 प्रतिशत छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया और उनमें से 60% ने प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि JKBOSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 23 मई से शुरू हुई थी और 16 जून को संपन्न हुई थी।

यह भी पढ़े…Karnataka Bank Clerk Admit Card : जारी किया कर्नाटक बैंक ने क्लर्क भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

टॉपर्स

>> भार्गव गुप्ता ने साइंस स्ट्रीम में 99.6% अंकों के साथ पहला स्थान
>> वंशिका मिश्रा ने कॉमर्स स्ट्रीम में 99.4% अंकों के साथ पहला स्थान
>> इशिका खजूरिया और चार अन्य ने आर्ट्स स्ट्रीम में 98.8% अंकों के साथ शीर्ष स्थान

ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> सबसे पहले उम्मीदवार जेकेबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइ jkbose.ac.in पर जाएं।
>> होम पेज पर उपलब्ध “हाईयर सेकेंडरी पार्ट II परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
>> अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
>> JKBOSE 12 वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
>> परिणाम चेक करें और डाउनलोड कर लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews