JNVST कक्षा 6 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऑफिशियल वेबसाइट से आसान स्टेप्स में कर सकेंगे डाउनलोड

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए सिलेक्शन टेस्ट आयोजित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।
JNVST Class 6 result

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा हर साल बच्चों के एडमिशन के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल कक्षा 6 के लिए आयोजित किए गए सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। आपका घर आ रही है कि इसे जल्दी जारी किया जा सकता है।

जिन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेपर 1 का रिजल्ट मार्च में और पेपर 2 का रिजल्ट मई में जारी किया जाएगा। समिति ने सभी छात्रों और अभिभावकों को यह सूचित किया है कि वह अपने लॉगिन क्रेडेंशियल संभाल कर रखें ताकि रिजल्ट डाउनलोड कर सकें।

कहां देख सकते हैं रिजल्ट

नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 6 का रिजल्ट NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्दी जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए अभिभावक navoday.gov.in या फिर सीबीएसई cbseitms.nic.in पर जा सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको JNVST class 6 result 2026 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • यह जानकारी डालते ही रिजल्ट आपके सामने ओपन हो जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का पहला पेपर समिति की ओर से 13 दिसंबर 2025 को आयोजित कराया गया था। वहीं अब दूसरे पेपर का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews