Kerala SSLC Class 10th Result : जारी किया केरल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

ICAI CA Final Result

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Kerala SSLC Class 10th Result 2022 Declared : केरल बोर्ड (Kerala board) कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केरल ने आज 15 जून 2022 को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) के परिणाम घोषित कर दिया है। केरल बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट kerala.gov.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

आपको बता दें कि केरल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। उसमे 99.26 फीसद छात्र पास हुए हैं। केरल एसएसएलसी परीक्षा 31 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 9:45 से 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

केरल सरकार ने पिछले वर्ष सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ऑफ़लाइन मोड में परीक्षा आयोजित की थी। 2021 में राज्य बोर्डों के कुल 4.22 लाख से अधिक छात्र परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे। इसमें से कुल 99.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।
>> होमपेज पर केरल एसएसएलसी रिजल्‍ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
>> अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
>> रिजल्‍ट आपकी स्‍क्रीन पर खुल जाएगा।
>> रिजल्‍ट को डाउनलोड कर लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews