KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका से 10वीं तक के एडमिशन 2 अप्रैल से होंगे शुरू, जान लें आयु सीमा, अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 2 अप्रैल से स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी जो 11 अप्रैल तक चलेगी। सूची 17 अप्रैल को जारी होगी।
KVS Admission 2026

अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिलवाने के लिए माता-पिता हर साल तरह-तरह की कोशिश करते नजर आते हैं। अगर आप भी इस साल अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने के बारे में सोच रहे हैं तो एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बाल वाटिका 2 और दूसरी कक्षा सहित अन्य क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू करने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक 11वीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं और बाल वाटिका 2 में माता-पिता 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपने बच्चों का एडमिशन करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा। यहां एप्लीकेशन फॉर्म के साथ सारी जानकारी दी गई है।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की उम्र (KVS Admission 2025)

केंद्रीय विद्यालय की बाल वाटिका 2 में बच्चों के एडमिशन के लिए उनकी उम्र 4 से 5 वर्ष के बीच। वहीं दूसरी कक्षा में एडमिशन के लिए 7 से 9 वर्ष के बीच होना जरूरी है। तीसरी में एडमिशन के लिए 8 से 10 साल, चौथी में 9 से 10 साल, पांचवी में 9 से 11 साल, छठी में 10 से 12 साल, सातवीं में 11 से 13 साल, आठवीं में 12 से 14 साल, नौवीं में 13 से 15 साल और दसवीं में 14 से 16 साल के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।

कैसे भरें फॉर्म

  • केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर एडमिशन से संबंधित लिंक दिखाई देगी। जिस पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन होगी जहां पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद लॉगिन करें और अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें। इसके बाद से सबमिट कर दें।
  • केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अभिभावक निशुल्क तरीके से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जान लें जरूरी तारीख

आवेदन शुरू होने की तिथि 2 अप्रैल 2025 रखी गई है। अभिभावक 11 अप्रैल तक फार्म जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की अंतिम सूची 17 अप्रैल को जारी होगी और 18 से 21 अप्रैल तक बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। 11वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं में प्रवेश के अंतिम तिथि 30 जून तक रखी गई है। जून के बाद यदि सीट रिक्त रहती है तो प्राथमिकता के क्रम के आधार पर 31 जुलाई तक बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। 11वीं कक्षा में प्रवेश का पंजीकरण दसवीं का रिजल्ट घोषित होने के 10 दिन बाद शुरू किया जाएगा। अगले 20 दिन में प्रवेश की सूची जारी कर दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews