KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया जारी, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा देशभर के स्कूलों में कक्षा दूसरी से लेकर दसवीं और बाल वाटिका 2 के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
KVS Admission 2026

देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा दूसरी से दसवीं और बाल वाटिका 2 के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा एडमिशन की इस प्रक्रिया को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरह का रखा गया है। जो अभिभावक अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाना चाहते हैं। वह ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अगर ऑफलाइन अप्लाई कर रहे हैं, तो उन्हें 11 अप्रैल तक फॉर्म स्कूल के प्रिंसिपल कार्यालय में जमा करवाना होगा।

हर साल केवीएस संगठन द्वारा देशभर के स्कूलों में बच्चों को एडमिशन दिया जाता है। इस साल जो प्रक्रिया शुरू हुई है उसके तहत 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए kvsangathan.nic.in पर जाना होगा। 17 अप्रैल को एडमिशन के अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 18 से 21 अप्रैल तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको यह बता देते हैं कि किन दस्तावेजों की आवश्यकता लगने वाली है।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के डॉक्यूमेंट्स

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी-

  • बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लगानी होगी।
  • माता-पिता का सेवा प्रमाण पत्र यानी जॉब सर्टिफिकेट अगर लागू होता है तो लगाना होगा।
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी सबसे आवश्यक दस्तावेज है।
  • सभी स्कूलों में बच्चों की अपार आईडी बनाई गई है जो एडमिशन के समय लगेगी।
  • पिछले क्लास की मार्कशीट की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
  • एड्रेस प्रूफ के लिए आवास का प्रमाण पत्र भी मांगा जाता है।
  • बच्चों की स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट यानी टीसी भी लगानी होगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र पेश करना होगा।
  • एसटी, एससी और अन्य वर्ग का कास्ट सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
  • अभिभावकों की आय का प्रमाणपत्र।
  • बच्चों का लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो।

कैसे भरें KVS एडमिशन फॉर्म (KVS Admission 2025)

आवेदन जमा करने के लिए सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और लॉगिन करने के बाद फार्म में मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह से भर दें। मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें। प्रवेश की सूची भी इसी वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। अगर आपके बच्चे का चयन हो गया है तो जरूरी दस्तावेज जमा कर आप एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जान लें जरूरी बातें

  • केंद्रीय विद्यालय की बाल वाटिका 1, 2 और 3 में प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र अलग-अलग निर्धारित की गई है। यह 3 से 4 साल, 4 से 5 साल और 5 से 6 साल रखी गई है। इसी तरह कक्षा एक में प्रवेश दिलवाने के लिए बच्चों की उम्र 6 साल होना जरूरी है।
  • अगर आवेदन ज्यादा आ जाते हैं तो इसके बाद लॉटरी सिस्टम के जरिए बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाता है।
  • जब भी आप केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का फॉर्म भर रहे हैं इस बात का ध्यान रखें कि आपका डॉक्यूमेंट बिल्कुल सही होने चाहिए। गलत जानकारी होने पर आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाता है।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews