KVS Admission 2025: 29 अप्रैल को जारी होगी केंद्रीय विद्यालय की दूसरी मेरिट लिस्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक, क्या रहेगी आगे की प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय में इस समय एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं और मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है। दूसरी सूची 29 अप्रैल को जारी की जाएगी।
KVS Exam Pattern 2025

हर साल देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया का आयोजन किया जाता है। यह प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा बाल वाटिका, दूसरी से 12वीं तक के लिए आयोजित की जाती है। Kvsangathan.nic.in पर एडमिशन के संबंध में जरूरी जानकारी समय-समय पर प्रकाशित की जाती है और एडमिशन की प्रक्रिया भी इसी ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।

इस साल सेंट्रल स्कूल में एडमिशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब एक एक कर मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है, जिनमें उन बच्चों का नाम है जिनका चयन स्कूल में कर लिया गया है। 17 अप्रैल को पहली सूची जारी की गई थी और अब 29 अप्रैल को दूसरी सूची जारी की जाने वाली है। तीसरी लिस्ट जारी करने की तारीख 8 मई रखी गई है। चलिए एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी तारीख और जानकारी के साथ मेरिट लिस्ट कैसे चेक की जा सकती है यह जान लेते हैं।

ध्यान रखें ये तिथियां

एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 अप्रैल को पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। इसके लिए प्रवेश की प्रक्रिया 18 से 21 अप्रैल तक रखी गई थी। अब दूसरी मेरिट सूची 29 अप्रैल 2025 को जारी होगी। इसके बाद अगर आवश्यकता पड़ती है तो 8 मई को तीसरी सूची जारी की जाएगी। कक्षा ग्यारहवीं को छोड़कर प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। वहीं अगर अनुमति मिलती है तो 31 जुलाई तक अंतिम तिथि को बढ़ाया जा सकता है। यह शेड्यूल बाल वाटिका 2 और कक्षा 2 से 12वीं तक के लिए तैयार किया गया है।

कैसे देखें केंद्रीय विद्यालय मेरिट लिस्ट

केंद्रीय विद्यालय की मेरिट सूची ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से देखी जा सकती है।

ऑनलाइन प्रक्रिया (KVS Admission 2025)

  • अगर आप ऑनलाइन सूची देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां आपको ऐडमिशन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद अलग-अलग कक्षाओं की मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।
  • जिस कक्षा की लिस्ट चेक करना है, उसकी लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही लिस्ट ओपन हो जाएगी। आप पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर से लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं।

ऑफलाइन प्रक्रिया

  • आप ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन प्रक्रिया के जरिए भी बच्चे का नाम लिस्ट में है या नहीं यह चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित केंद्रीय विद्यालय में जाना होगा जहां पर अपने आवेदन दिया था।
  • यहां स्कूल के बोर्ड पर आपको प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट 2025 दिखाई देगी।
  • इस सूची में आप अपने बच्चों का नाम ढूंढ सकते हैं।

चयन होने के बाद की प्रक्रिया

अगर मेरिट सूची में बच्चे का नाम आ जाता है तो निश्चित समय के अंदर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है। इसके लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पिछले स्कूल का रिकॉर्ड, दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा साफ तौर पर यह सूचना दे दी गई है कि फिलहाल जो मेरिट लिस्ट जारी की गई है वह अस्थाई है। जब तक दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होता है तब तक एडमिशन कंफर्म नहीं माना जाएगा। अगर दस्तावेजों में किसी तरह की गलती पाई जाती है या फर्जी निकलते हैं तो प्रवेश रद्द हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews