केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवार 14 नवंबर से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। चलिए आपको इस भर्ती की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देते हैं।
KVS NVS vacancy

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय (KVS NVS vacancy) यह दोनों ऐसी जगह है जहां पर एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स और पढ़ाने के लिए टीचर्स की भर्ती को लेकर लोगों के बीच हड़बड़ाहट देखने को मिलती है। हर माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन इन स्कूलों में करना चाहते हैं और जो टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं वह भी वैकेंसी का इंतजार करते हैं।

अगर आप भी केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन 14 नवंबर 2025 से शुरू होने वाले हैं। अभी आपको इस भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी देते हैं।

KVS NVS vacancy का नोटिफिकेशन

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भर्ती का जो नोटिफिकेशन सामने आया है उसके मुताबिक 14 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकते हैं। इस बार सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर लिखित परीक्षा का संचालन सीबीएसई के हाथों में होगा।

14 नवंबर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी और 4 दिसंबर तक आवेदन जमा किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इच्छुक है वह www.cbse.gov.in पर या फिर kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हजारों पदों पर होगी भर्ती

सीबीएसई ने केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भारती का एक कंबाइन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शॉर्ट नोटिफिकेशन है जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। वैकेंसी कितनी है इसकी स्पष्ट संख्या नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पता चलेगी। लेकिन टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी समेत शिक्षकों के हजारों पदों पर यह भर्ती होने की संभावना जताई जा रही है। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग रहेगी।

आ सकते हैं ये बदलाव

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती तीन चरणों में की जा सकती है। हालांकि जब तक विस्तृत नोटिफिकेशन सामने नहीं आता तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है। अब तक यह चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता था जबकि नई भर्ती में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार किया जा सकता है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा त्रिस्तरीय भीम को मंजूरी दे दी गई थी जिसके बाद इसे लागू करने की तैयारी शुरू हो गई थी। 2022 में केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य की भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न बदला गया था। पहली बार यह भारती कंप्यूटर आधारित परीक्षा से हुई थी। अब जल्द ही परीक्षा का पैटर्न सामने आ सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews