CBSE Term 2 Exam 2022: परीक्षा पैटर्न को लेकर ताजा अपडेट, बोर्ड ने जारी की नई एडवाइजरी

CBSE Board 10th-12th

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board 2022) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है।सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं टर्म 2 परीक्षाओं और 10वीं-12वीं के टर्म 1 के रिजल्ट को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। सीबीएसई ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि किसी भी तरह की सूचना के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ही विजिट करें।इसमें छात्रों से कहा गया कि सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP में बिगड़े हालात, आज 594 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 1500 पार, सीएम ने दिए ये निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने टर्म 2 (CBSE Term 2 exam) परीक्षा पैटर्न को लेकर एक पब्लिक एडवाइजरी (CBSE Public Advisory) जारी कर कहा है कि बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न में जो बदलाव किए हैं, वो 5 जुलाई 2021 को जारी सर्कुलर नंबर 51 में लिखे हैं। टर्म 1 परीक्षा पहले ही पूरी हो चुकी है और टर्म 2 का एग्जाम फॉर्मेट सर्कुलर में मेंशन किया गया है। किसी भी फर्जी अफवाहों पर भरोसा न करें।यह देखा गया है कि कुछ ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं, टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं में प्रमुख परीक्षा पैटर्न परिवर्तन के बारे में ब्रेकिंग न्यूज जैसे भावों का उपयोग करके गलत जानकारी प्रसारित कर भ्रमित कर रहे हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, पेंडिंग डीए एरियर पर नई अपडेट, जल्द खाते में आएंगे पैसे!

बोर्ड ने सूचित किया है कि सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा और सीबीएसई टर्म 1 परिणाम पर कोई भी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्‍ट जारी होने के बाद, कक्षा 10वीं-12वीं के स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in तथा cbseresults.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10 और 12 (CBSE 10th-12th Term 2 Board Exam 2022) के लिए मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित होने वाली है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews