MP SET 2025: 1 मार्च को होगी राज्य पात्रता परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानें डिटेल्स

MPPSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MPSET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा एक मार्च को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025-26) 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। एडमिट कार्ड 20 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं।

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दे कि एमपी सेट 2025 परीक्षा का आयोजन हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियों के लिए किया जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। यह परीक्षा कुल 31 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुँचने की सलाह दी जाती है।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।  इसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और तिथि सही से जांच लें।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) जरूर ले जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी, जिसमें किसी प्रकार का कोई अंतराल नहीं दिया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी और अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्न हल करने होंगे।

​परीक्षा पैटर्न

  • ​ऑफलाइन मोड: परीक्षा पेन-पेपर आधारित (OMR Sheet) होगी।
  • कितने पेपर होंगे: 2 पेपर होंगे और कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • पेपर 1: सामान्य प्रश्न-पत्र (शिक्षण और शोध अभिवृत्ति), 50 प्रश्न, 100 अंक।
  • ​पेपर 2: चयनित विषय (Subject Specific), 100 प्रश्न, 200 अंक।
    ​

ऐसे डाउनलोड करें MPPSC SET Admit Card 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Admit Card – State Eligibility Test – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

MPPSC SET 2025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews