MBOSE HSSLC Result : जारी हुआ मेघालय बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MBOSE HSSLC Result : जारी हुआ मेघालय बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। MBOSE HSSLC Result : मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 12वीं यानी HSSLC की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को गुरुवार (26 मई, 2022) को जारी कर दिया है। यह परिणाम साइंस और कॉमर्स संकाय के लिए जारी किए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…कपड़े पर आइसक्रीम लगाकर ₹7.5 लाख से भरा किसान का बैग उड़ाया, बदमाश सीसीटीवी में कैद

आपको बता दें कि मेघालय बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ ही संकायों में सफलता का प्रतिशत भी जारी किया गया है। HSSLC की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार साइंस संकाय में कुल 71.62 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, कॉमर्स संकाय में छात्रों का सफलता प्रतिशत 83.63 फीसदी रहा है।

यह भी पढ़े…लापरवाही पर गिरी गाज, तीन राजस्व निरीक्षक निलंबित

गौरतलब है कि मेघालय में 24 मार्च से 21 अप्रैल 2022 तक12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले 30 हजार से अधिक छात्र लंबे समय से छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> छात्र सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.nic.in पर जाएं।
>> छात्र अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं परीक्षा के कॉमर्स या साइंस के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
>> अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
>> यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
>> आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
>> इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews