MP Board 10th 12th Result 2025 : कब जारी होगा कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? कहां तक पहुंचा कॉपियों के मूल्यांकन का काम, जानें नई अपडेट्स

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए गए थे, इस आधार पर संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष भी मंडल अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी कर सकता है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
MP Board

MP Board 10th 12th 2025 : स्कूल शिक्षा विभाग ने आज 28 मार्च को कक्षा 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और अब मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के छात्रों को नतीजों का इंतजार है। फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य जारी है और तीसरे चरण का मूल्याकंन 31 मार्च 2025 से शुरू होगा ।

अप्रैल के महीने में मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ऐसे में अनुमान है कि अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जा सकते है। MPBSE ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की थी।इस वर्ष दोनों परीक्षाओं में करीबन 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।

शिक्षकों को मूल्यांकन के दौरान इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • कॉपियों का मूल्यांकन मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक और परीक्षक स्तर पर किया जाएगा।
  • अगर किसी परीक्षार्थी ने एक ही उत्तर को कई बार लिखा है, तो इसकी गणना एक ही बार की जाएगी।
  • अगर मूल्यांकनकर्ता द्वारा औसत मूल्यांकन किया गया होगा, तो उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
  • परीक्षक द्वारा ऑनलाइन भरे गए अंकों की जांच भी की जाएगी।
  • जिन छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक होंगे उनकी कॉपी दोबारा चेक करें।। इसे विषय शिक्षक के अलावा मुख्य परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक भी चेक करें मेरिटोरियस स्टूडेंट की कॉपी की जांच फिर से होगी।
  • अगर अंक भरने में गलती मिलेगी तो परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक दोनों पर कार्रवाई होगी।अगर कॉपी चैकिंग में एक नंबर की गलती भी सामने आती है तो कॉपी जांचने वाले संबंधित शिक्षक पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जायेगा और इसके साथ ही उन्हें आगे कॉपियों की जांच के लिए ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025” या “कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews