MP Board Exam: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अपडेट, फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च को समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2025 को समाप्त होगी।
MP Board Exam 2025

MP Board Exan 10th 12th 2025 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। छात्र अब MPBSE की ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से अपने हॉल टिकट चेक और PDF डाउनलोड कर सकते हैं।ध्यान रहे एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।

डेटशीट के मुताबिक, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक संपन्न करवाई जाएंगी वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेंगी। सभी छात्रों को 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सुबह 8:45 पर परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जायेगा। एग्जाम के लिए प्रश्न पत्र सुबह 8:55 पर वितरित किये जाएंगे। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे।

फरवरी-मार्च 2025 के बीच MP Board Main Exams

  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2025 फरवरी से शुरू होगी और मार्च में खत्म होगी। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक चलेगी।
  • 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी । 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम में दिनांक 19 मार्च 2025 को आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा अब दिनांक 21 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को होगी।
  • हायर सेकण्डरी परीक्षा की 19 मार्च 2025 बुधवार को आयोजित NSQF के समस्त विषय एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 21 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
  • अनुमान है कि इस बार करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र इसमें शामिल होंगे।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, ‘परीक्षा/नामांकन फॉर्म’ पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • ‘मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 प्रिंट करें’ पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपका MPBSE बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

MP Board Time Table 2025

https://www.mpbse.nic.in/Bse_Time_Table_2024_25-corr.PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews