
MP Board of Secondary Education
MP Board Update : एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल 10वीं 12वीं परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा दसवीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी जबकि 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से किया जाना है। वहीं परीक्षा समाप्ति की तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इसी बीच मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा के सैंपल पेपर और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिए गए हैं। सैंपल पेपर के तहत छात्र एग्जाम पैटर्न के संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
सैंपल पेपर एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट MPBSE पर अपलोड
वही माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा जारी सूचना में लिखा गया है कि हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए नवीन परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्न पत्र की जानकारी दी गई है। मुख्य विषय के लिए अभ्यास हेतु सैंपल पेपर एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट MPBSE पर अपलोड कर दी गई है।
परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी पूरी
इससे पहले परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयारी पूरी की जा रही है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के परीक्षा सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं परीक्षा सेंटर के सभी रूम में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे की मदद से हर छात्रों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी के लिए भी परिवर्तन के निर्देश दिए गए हैं।
