MP Board : छात्रों के लिए बड़ी खबर, टाइम टेबल की घोषणा, 17 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, यहां करें डाउनलोड

MP Board

MP Board of Secondary Education

MPBSE, MP Board, D.El.Ed Exam : एमपी बोर्ड छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल परीक्षा के लिए समय सारणी की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा की आखिरी तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा d.El.Ed 2 वर्षीय पाठ्यक्रम प्रथम और द्वितीय वर्ष 2023 की मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल की घोषणा की गई है। परीक्षा 17 अगस्त से आरंभ होगी। वही परीक्षा संपन्न करने की तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है। डीएलएड के छात्रों के लिए टाइम टेबल के लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

सभी प्राचार्य को निर्देश 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा पत्र जारी कर सभी प्राचार्य को निर्देश दिया गया। परीक्षा कार्यक्रम को संस्थान के बाहर नोटिस बोर्ड पर परीक्षार्थी के सूचना चस्पा करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कक्षा अध्यापक द्वारा संस्थान के सभी परीक्षार्थियों को उनसे संबंधित परीक्षा विषय पत्र, दिनांक, दिवस और अंकित करवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित d.El.Ed पहले द्वितीय वर्ष की परीक्षा सुबह 8:00 से 11:00 के मध्य आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम प्राप्त करने के लिए स्कूल के प्राचार्य से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

टाइम टेबल डाउनलोड करें

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”490038″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews