MP Board Exam : पहली बार नहीं ली जाएगी प्री बोर्ड, अर्धवार्षिक परीक्षा में पूछा जाएगा 90% सिलेबस

MP Board Exam

MP Board Exam : इस साल स्कूलों में स्त्री मासिक परीक्षाएं वक्त पर नहीं होने की वजह से दसवीं और 12वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं हो पाई। दरअसल जो परीक्षा नवंबर में हो जाती थी वह इस बार 2 महीने पिछड़ चुकी है। ऐसे में अब जनवरी में अर्धवार्षिक परीक्षाएं रखी जाएंगी। बड़ी बात यह है कि इस शेड्यूल के बिगड़ने की वजह से कई बार दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। इसका फैसला शिक्षा विभाग ने लिया है।

हालांकि परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा में 90% सिलेबस पूछा जाएगा। उसके आधार पर ही परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में अब सरकारी और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का तेजी से सिलेबस पूरा करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस साल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के साथ अन्य प्रक्रिया काफी लेट हुई इस वजह से इस साल त्रिमासिक परीक्षाएं अक्टूबर में हुई और अब अर्धवार्षिक परीक्षा जनवरी में ली जाएगी। इसी वजह से परीक्षा को थोड़ा लेट करवाकर अधिकांश सिलेबस पूछने पर जोर दिया है। प्री बोर्ड भी इसलिए नहीं ली जाएगी क्योंकि अब समय नहीं बचा है।

विचार विमर्श के बाद प्री बोर्ड नहीं लेने का फैसला लिया गया है। अभी जनवरी में अर्धवार्षिक परीक्षा का शेड्यूल निकाला जाना बाकि है। नवंबर में स्कूलों को 90 प्रतिशत सिलेबस पूरा करवा कर अब बच्चों को रिवीजन करवाया जा रहा है। ऐसे में अभी सभी स्कूलों में तेजी से पढ़ाई करवाई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 जनवरी तक दसवीं और दो से 21 जनवरी तक बाहरवीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews