MP Board Exam: 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शुरू हुआ विरोध, सौंपा जाएगा सरकार को ज्ञापन, पढ़ें पूरी खबर

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board Exam: मध्यप्रदेश में पाँचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 से 20 दिनों में आयोजित होने वाले हैं। प्रदेश में परीक्षा केंद्रों की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बोर्ड परीक्षा के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया गया है। अभिभावक और विद्यार्थी भी परीक्षा से संतुष्ट नहीं है। बोर्ड परीक्षाओं को रुकवाने के लिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा सरकार के पास ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक सभी जिलों के मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों को 13 मार्च तक ज्ञापन सौंपनें का पक्ष रखा गया है।

आंदोलन की चेतावनी

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित सिंह के मुताबिक अभी तक कोई भी स्कूल कोर्स पूरा नहीं करवा पाएं हैं। नवंबर में परीक्षा आयोजित करने के निर्देश जारी हुए थे। वहीं एक महीने बाद ही कोर्स में बदलाव किया गया। और अब दो महीने में परीक्षा हो रही है। जिससे छात्रों की पढ़ाई भी नहीं हो पाई है। एसोसिएशन ने सरकार के सामने अगले सत्र में एग्जाम करवाने की मांग रखी है। यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो जिलें के सभी अभिभावक, संचालक् और छात्र राजधानी भोपाल में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दिन से होगी परीक्षा

बता दें कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। 25 मार्च से पाँचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षाएं होंगी। बहुत जल्द प्रवेश पत्रों का वितरण भी शुरू हो जाएगा। इस परीक्षा में करीब 24 लाख छात्र शामिल होंगे। 12000 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews