MP Board : छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित, MPBSE ने जारी की अधिसूचना, 25 जनवरी से पहले पूरा करें कार्य

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board D.El.Ed 2022 Exam : एमपी बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से छात्र परीक्षा फॉर्म भरने की पात्रता रखेंगे। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।

10 जनवरी 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू 

30 दिसंबर को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आदेश जारी किया गया था। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा में पत्र उपाधि पाठ्यक्रम (D.El.Ed) प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी द्वारा ऑनलाइन परीक्षा के आवेदन पत्र भरे जाने की तारीख की घोषणा की गई है। इसमें अनुक्रमांक के आधार पर प्रथम और द्वितीय वर्ष के अंत तक परीक्षार्थी पात्रता अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए तिथि का निर्धारण किया गया है। 10 जनवरी 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 25 जनवरी 2023 तक आवेदन करना अनिवार्य होगा।

आवेदन पत्र भरने के लिए पात्रता का भी निर्धारण 

इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए पात्रता का भी निर्धारण किया गया है। वैसे छात्र जो वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा में प्रथम द्वितीय वर्ष की परीक्षा में प्रथम बार सम्मिलित हुए थे। इसके अलावा वैसे छात्र, D.El.Ed की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे थे, किसी कारण से अनुपस्थित रहे थे, वह आवेदन की पात्रता रखेंगे। इसके अलावा केवल सत्र 2021 22 में प्रथम वर्ष में पंजीकृत छात्र, जिन्होंने प्रथम वर्ष में परीक्षा आवेदन नहीं भरा था, द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता रखेंगे। हालाकि परीक्षा कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा छात्र एमपी ऑनलाइन के जरिए आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क जमा कर फॉर्म जमा कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क

  • 2 विषय तक की परीक्षा शुल्क 1000 रुपए
  • 4 बजे तक की परीक्षा शुल्क 2000 रूपए
  • 4 से अधिक विषय की परीक्षा शुल्क 4000 रुपए
  • नामांकन शुल्क 250 रुपए
  • ग्रहुता शुल्क 450 रुपए

डीएलएड परीक्षा फॉर्म की अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews