MP Board Result 2023 : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, इस दिन जारी हो सकते हैं सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board Supplementary Result , MP Board Result 2023 : एमपी बोर्ड छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जल्द उनके लिए परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। छात्र अपने परीक्षा परिणाम एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

10वीं 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड द्वारा अभी तक किसी भी तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र इसे mpbse.nic.in सहित mpresults.nic.in पर देख सकते हैं।

बता दे कि अनुपूरक परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया गया था। वही परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद इसे देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर सहित अन्य जानकारी देनी होगी। ऐसे छात्र, जो 1 या 2 विषय में सफल नहीं हुए थे। वह एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा के लिए पात्र थे।

इनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया गया था। वही रिजल्ट जारी होने के बाद अन्य जरूरी विवरण के साथ रोल नंबर दर्ज कराना होगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 से 27 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • कक्षा 10वीं 12वीं के लिए एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर लॉगइन पेज दिखाई देगा
  • आवेदन संख्या रोल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • रिजल्ट आपके सामने होगा
  • भविष्य के संदर्भ में संभाल कर रखें

एमपी बोर्ड द्वारा डेटशीट जारी

वहीं वर्ष 2024 में होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एमपी बोर्ड द्वारा डेटशीट जारी कर दी गई है। दसवीं की परीक्षा 5 से 28 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी जबकि कक्षा बारहवीं के लिए परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews