MP News: पीजी डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, 22 जून तक कर सकते हैं अप्लाई, राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश जारी

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से सम्बद्ध यह पाठ्यक्रम इस वर्ष 1 जुलाई 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक आयोजित किया जाएगा।
Board Exam

मध्य प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए काम की खबर है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने पीजी डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। योग्‍यता रखने वाले शिक्षक अपने आवेदन ऑनलाइन rsk.mponline.gov.in के माध्यम से 22 जून 2026 तक कर सकते हैं।

राज्य शिक्षा केन्द्र अंतर्गत आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एक वर्षीय सेवाकालीन प्रशिक्षण पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम का नवीन सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को अंग्रेजी भाषा शिक्षण की नवीन पद्धतियों, नवाचारों व भाषा के विभिन्न कौशलों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन शिक्षकों को अपने विद्यालयों में बेहतर अंग्रेजी भाषा शिक्षण एवं विभिन्न स्तरों पर आवश्यकतानुसार शिक्षक प्रशिक्षण, पाठ्यपुस्तक लेखन एवं सामग्री निर्माण के कार्यों में भी नियोजित किया जाएगा।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से सम्बद्ध यह पाठ्यक्रम इस वर्ष 1 जुलाई 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक जिले से दो आवेदकों को स्‍क्रूटिनी उपरांत प्रवेश दिया जाएगा। संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि योग्‍य एवं इच्‍छुक शिक्षकों के आवेदन एमपी ऑनलाइन के माध्‍यम से आगामी 22 जून तक कराने के लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन

प्रदेश के शासकीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ ऐसे योग्य व्याख्याता/उच्च श्रेणी शिक्षक/माध्यमिक शिक्षक जो न्यूनतम 50% अंकों से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि रखते हों तथा जिनकी आयु 01जुलाई 2026 को 50 वर्ष से अधिक न हो और कम एक वर्ष का अंग्रेजी अध्यापन का अनुभव हो, वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews