MP NEET UG काउंसलिंग मॉप-अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्थगित, नया शेड्यूल जारी

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड रिजल्ट की तारीख फिर बदली गई है। डीएमई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए जानें कब सीट आवंटन परिणाम जारी होगा?
NEET UG Counselling 2025

एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling) को लेकर बड़ी अपड़े सामने आई है। डीएमई ने मॉप-अप राउंड सीट आवंटन रिजल्ट को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परिणाम 4 नवंबर को नहीं बल्कि 5 नवंबर को घोषित होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर आवंटित कॉलेज और कोर्स को चेक कर पाएंगे। संशोधित शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है।

ऐसा दूसरी बार हुआ है जब डीएमई ने मॉप-अप राउंड के परिणाम को स्थगित किया है। इससे पहले रिजल्ट 29 अक्टूबर को घोषित होने वाले थे, जिसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। 4 नवंबर को जारी शेड्यूल के मुताबिक बुधवार परिणाम सीट आवंटन परिणाम और रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 6 से लेकर 8 नवंबर के बीच आवंटित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज एलॉटमेंट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मॉप-अप राउंड एलॉटमेंट के ऑप्शन को चुनें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। आपके नीट यूजी रैंक और स्कोर के हिसाब से आवंटित कॉलेज और कोर्स का नाम चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिंट करके रख सकते हैं।

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग पर कया अपडेट?

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी द्वारा जारी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 4 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक जारी रहेगा। उम्मीदवारों को 9 नवंबर  शाम 4:00 बजे से लेकर रात 11:55 तक 24 चॉइस लॉकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 10 से लेकर 11 नवंबर तक चलेगी। परिणाम 12 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 13 से लेकर 20 नवंबर 2025 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूजी मेडिकल काउंसलिंग के ऑप्शन को चुनें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। नीट यूजी एडमिट कार्ड के अनुरूप रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडीऔर मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सारी जानकारी जमा करने के बाद आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • चॉइस लॉकिंग पोर्टल खुलने के बाद अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews