MPESB: MPPEB उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, एडमिट कार्ड जारी, अक्टूबर में होगी परीक्षा, ये रहेंगे नियम

MPPEB

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) या मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट है। प्री वेटरनरी एंड फिशरी एंट्रेंस टेस्ट (PVFT) 2022 और एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंट्रेंस टेस्ट (ADDET) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है।

परीक्षा पैटर्न–

  • परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 29 और 30 अक्टूबर को शनिवार रविवार के दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को सुबह 7:00 से 8:00 के बीच सेंटर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • प्रश्नपत्र निर्देश को पढ़ने के लिए छात्रों को 10 मिनट अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाएंगे।दूसरे शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को सेंटर पर 1:00 से 2:00 के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा।परीक्षा 3:00 बजे से संचालित होकर 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • PVFT 2022 परिणाम के आधार पर, प्रथम वर्ष B.F.Sc में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया और बीवीएससी और एएच संस्थानों द्वारा आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क-

  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹400 का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग सहित निशक्तजन को ₹200 भुगतान के साथ आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही आवेदन करने की पात्रता होगी।अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ₹60 अतिरिक्त शुल्क देना अनिवार्य होगा।
  • रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लोगिन करने पर शुल्क ₹20 भुगतान करने होंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें।
  • होमपेज पर दिए गए Latest Updates पर क्लिक करें।अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंको का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर क्वेश्चन को हल करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews