MPPEB MPESB 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ये रहेंगे नियम

MPPEB

mppeb

MPPEB MPESB PNST 2023 : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)- 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से अपना ADMIT CARD DOWNLOAD कर सकते हैं। यह परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. परीक्षाओं में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के अलावा मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक दस्तावेज का उपयोग किया जा सकता है।
  2. फोटो युक्त पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  3. परीक्षा में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे।
  4. डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।
  5.  निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
  6.  मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार) UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।
  7.  टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।
  8. मण्डल की वेबसाईट https://esb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है।
  9. अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।
  10. परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।
  11. परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  12.  मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।
  13. परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

https://esb.mp.gov.in/tacs/tac_2022/PNST_TAC22/default_tac.htm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews