MPPEB MPTET 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, आन्सर-की जारी, 26 मई तक दर्ज करें आपत्ति

mppeb

MPPEB MPTET 2023 Answer Key: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की आन्सर-की जारी कर दी है। एमपीटीईटी वर्ग 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति अभ्यावेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

26 मई तक दर्ज करें आपत्ति

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आन्सर-की पर आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये शुल्क भुगतान करना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र में किसी गलत प्रश्नों /उत्तरों के लिए परीक्षार्थी आपत्ति ऑनलाइन लिंक के जरिए 26 मई, 2023 तक दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद यह सुविधा निष्क्रिय हो जाएगी। आपत्ति अभ्यावेदन की प्रक्रिया पूर्ण के बाद ही ESB द्वारा फाइनल आन्सर-की जारी की जाएगी। बता दें कि यह अंतिम आन्सर-की होगी।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.gov.in पर जाएं।
  • अब “Online Question/Answer Objection- Middle And Primary School Teacher Eligibility Test 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 23/05/2023 को जारी हुई “Middle And Primary School Teacher Eligibility Test 2023” की अधिसूचना पर जाएं।
  • यहाँ रोल नंबर और TAC कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आन्सर-की नज़र आएगा, इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews