MPPEB MPTET 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए एडमिट कार्ड और परीक्षा की गाइडलाइन, ऐसे करें डाउनलोड

teacher news

MPPEB MPTET 2023: मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा हाई स्कूल के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा के लिए गाइडलाइंस भी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा जारी कर दी गई है। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। वहीं एमपीटीईटी 2023 हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2023 को किया जाएगा। जिसमें हजारों अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। बता दें कि MPTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। जिसके लिए हाल ही में निर्देश भी जारी किये गए थे। हाई स्कूल के बाद मिडिल स्कूल एमपी टीईटी के एग्जाम होंगे। जिसका आयोजन 25 अप्रैल 2023 से किया जाएगा।

परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश

परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश भी आयोग ने जारी कीये हैं। प्रवेश पत्र के बिना अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही ही उनका समय से पहुंचना भी अनिवार्य होगा। देरी से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार अपने साथ ऑरिजनल पहचान पत्र लाएं। ई-आधार भी मान्य होगा। परीक्षा केंद्र पर बॉल पॉइंट पेन, फोटो आईडी एडमिट कार्ड के साथ ला सकते हैं। निर्देश के अनुसार एडमिट कार्ड पर सभी डिटेल्स सही-सही भरे होने चाहिए।

वेबसाईट पर उपलब्ध हैं मॉकटेस्ट

मण्डल की आधिकारिक वेबसाईट पर मॉकटेस्ट और पेपर कोड के मुताबिक टाइम टेबल भी उपलब्ध हैं। परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन की जाएगी। सैनीटाइज़र केंद्रों पर उपलब्ध होंगे। रफ वर्क के लिए सभी डेस्क पर A-4 साइज़ की शीट रखी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर, आपका विषय और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews