MPPSC Results: राज्य सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित, अजय गुप्ता ने किया टॉप, लिस्ट जारी, यहाँ देखें

MPPSC Exam 2025

MPPSC Results:  एमपी लोक सेवा आयोग (MP Public Service Commision) ने राज्य सेवा आयोग 2020 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।

बता दें कि 4 साल के इंतजार के बाद केवल 87% पदों के लिए रिजल्ट्स घोषित किए गए हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 221 है और 214 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 13% रिजल्ट्स ओबीसी आरक्षण विवाद की वजह से रोका गया है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहें।

राज्य सेवा परीक्षा 2020 में 939 अंक लाकर अजय गुप्ता ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 924 अंक के साथ निधि भारद्वाज है। वहीं तीसरे स्थान पर सिमी यादव है। चौथे स्थान पर मनीष धनगर और पाँचवे स्थान पर अभिषेक मिश्रा है। इच्छुक उम्मीदवार चयनित कैंडीडेट्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews