MPSOS Exam 2023 : 5वी-8वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 16 जून से शुरू होगी परीक्षा, टाइम टेबल घोषित, यहां करें डाउनलोड

Board Exams 2024

MP School, MPSOS Exam 2023 : एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वहीं पांचवी और आठवीं की परीक्षा का भी आयोजन कर दिया गया है जबकि मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्राथमिक कक्षा पांचवी और पूर्व माध्यमिक कक्षा आठवीं के टाइम टेबल की घोषणा की गई है। उम्मीदवारी से ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

मध्यप्रदेश के राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पांचवी और आठवीं के टाइम टेबल की घोषणा की गई है। पांचवी कक्षा के लिए परीक्षा 16 जून से शुरू होकर 24 जून तक संचालित की जाएगी जबकि आठवीं की परीक्षा 16 जून शुक्रवार से शुरू होकर 24 जून शनिवार तक आयोजित की जाएगी।

पांचवी के टाइम टेबल की बात करें तो

  • 16 जून शुक्रवार,अंग्रेजी सामान्य
  • 19 जून सोमवार, गणित
  • 21 जून बुधवार, पर्यावरण अध्ययन
  • 24 जून शनिवार, हिंदी विशिष्ट

आठवीं के टाइम टेबल के मुताबिक

  • 16 जून शुक्रवार, संस्कृत
  • 17 जून शनिवार, विज्ञान
  • 19 जून सोमवार, हिंदी विशिष्ट
  • 21 जून बुधवार, अंग्रेजी सामान्य
  • 23 जून शुक्रवार, गणित
  • और 24 जून शनिवार, सामाजिक ज्ञान

Link 

MPSOS 5th-8th Exam

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews